Move to Jagran APP

भाजपा ने गिनाए नोटबंदी के फायदे, बताया साहसिक कदम

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने नोटबंदी के फायदे गिनाते हुए इसे एक बार फिर साहसिक कदम बताया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 08 Nov 2017 12:54 PM (IST)Updated: Wed, 08 Nov 2017 03:30 PM (IST)
भाजपा ने गिनाए नोटबंदी के फायदे, बताया साहसिक कदम
भाजपा ने गिनाए नोटबंदी के फायदे, बताया साहसिक कदम

रांची, जेएनएन। नोटबंदी और जीएसटी के विरोध में आज झारखंड में विपक्षी दल काला दिवस मनाया। वहीं, भाजपा ने कालाधन विरोध दिवस मनाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने नोटबंदी के फायदे गिनाते हुए इसे एक बार फिर साहसिक कदम बताया।

loksabha election banner

उनके मुताबिक, 2.24 लाख फर्जी कंपनियां पकड़ी गईं, 37 हजार की पहचान हुई। 23.22 लाख खातों में लगभग 3.68 लाख करोड़ संदिग्ध कैश मिला। 29213 करोड़ की अघोषित आय का पता चला। 3.68 करोड़ के कैश डिपॉजिट की जांच हो रही है। 91 लाख नए लोगों को करदाता के सीने में जोड़ा गया।

वहीं, रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भाजपा ने नोटबंदी के समर्थन में ऐतिहासिक दिवस मनाया। इस मौके पर आयोजित सभा में भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। दूसरी, ओर विपक्षी दल काला दिवस मनाते हुए प्रदेश में कई जगहों पर धरना दिया।

नोटबंदी के समर्थन में रांची में आयोजित सभा में भाग लेते भाजपा नेता व कार्यकर्ता।

गौरतलब है कि आज नोटबंदी का एक साल पूरा हो गया। 8 नवंबर, 2016 को रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी रात से देश में 500 और 1000 के नोटों के विमुद्रीकरण की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ेंः नोटबंदी और जीएसटी के खिलाफ विपक्षी दलों का काला दिवस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.