जनसंवाद में सीएम रघुवर ने अफसरों को लगाई कड़ी फटकार
जनसंवाद में मुख्यमंत्री ने रांची के सीनियर एसपी और गुमला के एसपी को फटकार लगाई।
रांची, जेएनएन। जनसंवाद में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज आम लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा
किया। इस मौके पर आपराधिक मामलों की सही पड़ताल नहीं होने पर सीएम नाराज हुए।
मुख्यमंत्री ने रांची के सीनियर एसपी और गुमला के एसपी को फटकार लगाई। कहा कि वर्दी का ख्याल करो। डीपीएस के छात्र की दुर्घटना की गलत रिपोर्ट कोर्ट में देने का आरोप है।
एक अन्य मामले में मुख्यमंत्री ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म पर आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर गुमला एसपी को फटकार लगाई। आरोपी का लोकेशन दिल्ली बता रहा था जबकि पुलिस कोर्ट खुलने का इंतजार कर रही थी।
अपहरण व दुष्कर्म की शिकायत के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई जबकि उसका दोबारा अपहरण कर लिया गया। मुख्यमंत्री ने दोनों मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया। वे काफी नाराज भी हुए।
झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मां ने पति पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप
एक मां ने मंगलवार को मुख्यमंत्री जनसंवाद में अपने ही पति पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री से फरियाद लगाते हुए कहा कि बेटे की मौत दुर्घटना से नहीं हुई। उसके पति और ससुराल वालों ने जानबूझकर दुर्घटना कराई। 25 जुलाई, 2016 को डीपीएस स्कूल से लौटते समय उसकी दुर्घटना हुई थी।
मां ने इस मामले में अरगोड़ा थाना की मिलीभगत, देर से कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज करने तथा गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया। उसके अनुसार पुलिस की रिपोर्ट में बाइक उसके पति के चलाने की बात कही गई है, जबकि इस दिन वह असम में था। मुख्यमंत्री ने इसी पर रांची एसएसपी को फटकार लगाई। साथ ही, दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने तथा मामले की जांच सीआइडी से कराने का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री जनसंवाद में शिकायत करने पहुंची रुपाली मोहंती। साथ में हैं उसके पिता गोपाल मोहंती। रुपाली ने पति पर अपने होनहार बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
अधिकारियों के लिए जो काम छोटा होता है, हो सकता है जनता के लिए वो बड़ी समस्या हो, इसलिए अधिकारी जनता की हर समस्या का हल निकालें। pic.twitter.com/qzydTAX8yr— Raghubar Das (@dasraghubar) October 31, 2017