न्यूज बुलेटिनः सुबह नौ बजे तक की झारखंड की पांच बड़ी खबरें
झारखंड की सुबह नौ बजे तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें।
1. संतोेषी की मौत के मामले में बर्खास्त होंगे पारा शिक्षक व एएनएम
झारखंड में सिमडेगा के कारीमाटी गांव में 11 साल की बच्ची संतोषी की मौत के 25 दिनों बाद जिला प्रशासन ने गड़बड़ी करने वाले वहां के पारा शिक्षक सुदामा कच्छप और एएनएम माला देवी को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. कोडरमा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव को मारी गोली
कोडरमा में मंदिर से पूजा कर निकलते ही दो अपराधियों ने मंगलवार शाम कोडरमा जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमरी निवासी शंकर यादव को गोली मार दी। उन्हें झुमरीतिलैया के पार्वती क्लीनिक लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. 2022 तक बीस लाख युवाओं को रोजगार: रघुवर
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 2022 तक 20 लाख युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीएम ने अगले साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस को भव्य तरीके से मनाने व इस दिन राज्य के 25 हजार युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र सौंपने का निर्देश दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. दुमका में आदिवासी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
दुमका के तालाझारी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।पीड़िता व पिता ने तालझारी थाना में अज्ञात युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। इस मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. मनरेगा में मजदूरी कर रहा स्वर्ण विजेता तीरंदाज
दक्षिण एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में देश को दो स्वर्ण पदक दिलाने वाले भारत के होनहार तीरंदाज अशोक सोरेन मनरेगा में मजदूरी करने को मजबूर हैं। 2008 में जमशेदपुर में हुई सैफ चैंपियनशिप में अशोक सोरेन ने दो स्वर्ण पदक जीते थे।