Move to Jagran APP

न्यूज बुलेटिनः शाम छह बजे तक की झारखंड की पांच बड़ी खबरें

झारखंड की शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें पढ़ें।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 24 Oct 2017 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2017 06:05 PM (IST)
न्यूज बुलेटिनः शाम छह बजे तक की झारखंड की पांच बड़ी खबरें

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड सरकार ने राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ता अब 5 फीसद देने का निर्णय लिया है। सातवां वेतनमान लागू होने के बाद कर्मियों को 4 फीसद महंगाई भत्ता मिल रहा था। छठ पर सरकार के इस निर्णय से कर्मियों में उत्साह होगा।

loksabha election banner

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2. कांग्रेस ने रघुवर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य में भूख से हो रही मौतों को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के राज्य प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कांग्रेस राज्य सरकार के झूठ को उजागर कर देगी। 30 अक्टूबर को सभी प्रखंडों में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देंगे और सरकार की विफलता को उजागर करेंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

3. रांची में तीन महिलाओं की गला रेत कर हत्या

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची में सोमवार देर रात अपराधियों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं की गला रेत कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4. पत्‍‌नी को छोड़कर फरार हुआ सीआरपीएफ जवान

रांची, जेएनएन। रांची में विवाह होने के एक घंटे के बाद ही सीआरपीएफ में कार्यरत जवान सन्नी कच्छप अपनी पत्नी को छोड़कर जीजा व बड़ी बहन के साथ फरार हो गया। लड़की के भाई ने बताया कि सन्नी बिना कुछ बताए ही चला गया तथा जाते समय उसने लड़की को इसका बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5. नाबालिग को प्रेम में फंसाकर की शादी, फिर जलाकर मार डाला
धनबाद, जेएनएन। निरसा थाना क्षेत्र के अंसार मुहल्ला की रहने वाली नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर एक व्यक्ति ने शादी की। फिर ढाई महीने में ही दहेज के लिए उसे जलाकर मार डाला। बेटी शमा परवीन की हत्या से दुखी मां अफसाना खातून ने एसएसपी धनबाद से शिकायत कर न्याय की फरियाद की।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.