शहीद की प्रतिमा को लेकर आजसू व झामुमो में टकराव की स्थिति
रांची में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा को लेकर झामुमो व आजसू टकराव की स्थिति है।
रांची, जेएनएन। राजधानी रांची में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा लगाने को लेकर दो क्षेत्रीय दल झामुमो और आजसू आमने-सामने हैं। ऑल झारखंड स्टूडेंटस यूनियन (आजसू) ने बुधवार को प्रतिमा लगाने की तैयारी कर ली थी। प्रतिमा तैयार थी, इस बीच झामुमो ने भी गोपनीय तरीके से प्रतिमा बनवा ली और उसे बुधवार को स्थापित करने की घोषणा कर दी।
आजसू ने स्थिति को भांप कर अल सुबह जाकर लगा दी प्रतिमा। जिस जगह पर यह प्रतिमा लगी है, उसी के बगल में झामुमो की प्रतिमा रखी हुई है। निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के अग्रणी और झामुमो के संस्थापक थे। दोनों सियासी दलों में टकराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
झामुमो कार्यकर्ताओं से पहले आजसू के कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा लगा दी। आजसू ने आनन फानन में जेल चौक पर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा लगा दी है। आज इसी जगह झामुमो निर्मल महतो की प्रतिमा स्थापित करने वाला था।
दोनों दलों में शहीद की प्रतिमा लगाने को लेकर होड़ है। आजसू ने प्रतिमा स्थापित करने की पहले घोषणा की थी। मगर मंगलवार की रात तीन बजे आजसू महानगर के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थापित की।
आजसू ने पहले ही चबूतरे का निर्माण कर लिया था। दोनों दलों में संभावित टकराव को देखते हुए जेल चौक पर पुलिस फोर्स लगाया गया है।
रात के तीन बजे आजसू महानगर के कार्यकर्ताओं ने स्थापित की प्रतिमा।
यह भी पढ़ेंः माननीय हुए मालामालः सीएम, विधायकों व मंत्रियों का बढ़ा वेतन