सचिवालय में 104 सहायकों की होगी नियुक्ति
नियुक्ति के लिए परीक्षा होगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा ली जाएगी।
राज्य ब्यूरो, रांची। सचिवालय व इसके संलग्न कार्यालयों में 104 सहायकों की नियुक्ति होगी। कार्मिक विभाग ने सोमवार को इन पदों पर नियुक्ति के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अनुशंसा भेज दी। इन पदों पर नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (स्नातक स्तर) संचालन नियमावली-2015 के तहत होगी।
इस पद पर नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक या समकक्ष डिग्री निर्धारित है। अगस्त 2015 तक न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु अनारक्षित के लिए 35 वर्ष है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तय छूट मिलेगी। नियुक्ति के लिए परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा ली जाएगी। इसमें तीन पत्र होंगे।
पहला पत्र हिंदी व अंग्रेजी का होगा। दूसरा पत्र भाषा का होगा, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संथाली, बांग्ला, मुंडारी, मुंडा, हो, खड़िया, कुड़ुख, कुरमाली, खोरठा, नागपुर, पंचपरगनिया या ओडिया में से किसी एक विषय की परीक्षा देनी होगी। तीसरे पत्र में सामान्य ज्ञान से 150 प्रश्न होंगे।
किस श्रेणी के लिए कितने पद
अनारक्षित : 53, अजजा : 12, अजा : 14, अपिव-एक : 13, अपिव-दो : 12 1क्षतिज आरक्षण 1दिव्यांग जन : कम दृष्टि : 01, मूक बधिर :01, चलन दिव्यांग : 011महिला : अनारक्षित : 02, अजजा : 01, अजा : 01, अपिव-1 : 01
यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री, मंत्रियों व विधायकों का वेतन और भत्ता बढ़ा