27 को चलेगी बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर
रांची : चंद्रपुरा-धनबाद रेल सेक्शन बंद रहने के कारण 27 जुलाई से ट्रेन संख्या 58033-58034 बोकरो स्टील
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 10:21 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 10:21 PM (IST)
रांची : चंद्रपुरा-धनबाद रेल सेक्शन बंद रहने के कारण 27 जुलाई से ट्रेन संख्या 58033-58034 बोकरो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर चलाई जाएगी। यह ट्रेन बोकारो से सुबह 9 बजकर 15 बजे प्रस्थान करेगी और रांची दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचेगी। रांची से यह ट्रेन शाम तीन बजकर 45 बजे प्रस्थान करेगी और बोकारो छह बजकर 50 मिनट में पहुंचेगी। इस ट्रेन में द्वितीय श्रेणी की अनारक्षित श्रेणी होगी और द्वितीय श्रेणी का किराया लिया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 58013-58014 हावड़ा-आद्रा-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन 26 जुलाई से परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन बोकारो से शाम सात बजे रवाना होगी और आद्रा से रात्रि 10 बजकर 25 बजे पहुंचेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें