आरएसएस के अधिकारियों का केंद्र व दायित्व बदला
रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कई अधिकारियों का केंद्र व दायित्व बदला है। जम्मू में संघ के अखिल
रांची : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कई अधिकारियों का केंद्र व दायित्व बदला है। जम्मू में संघ के अखिल भारतीय स्तर के अधिकारियों की गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। फेरबदल में अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन का केंद्र पटना से जयपुर कर दिया गया है जबकि अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्रजी का केंद्र पटना होगा। सुहासराव हिरेमठ का नया केंद्र भाग्यनगर और हिन्दू जागरण मंच के सह संयोजक प्रेमचंद्रजी का नया केंद्र वाराणसी होगा। संघ के प्रमुख संगठन सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री विजय देवागनजी पूर्वोत्तर भारत के छात्रों के लिए देश-विदेश में चलने वाले छात्रावासों के संयोजक बनाए गए हैं जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से संजयजी को सहकार भारती का दायित्व दिया गया है।