दिव्यायन को मिला 25 लाख का पुरस्कार
रांची : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी स्थित दिव्यायन कृ
रांची : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी स्थित दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र को कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए देश के सर्वोत्तम कृषि विज्ञान केंद्र का नेशनल अवार्ड रविवार को प्रदान किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने यह पुरस्कार आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज और दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्यक डॉ. अजीत सिंह को प्रदान किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत भी मौजूद थे। पुरस्कार के रूप में कृषि विज्ञान केंद्र को 25 लाख का चेक, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राची जिले में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए जाने वाले सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया।