जैप आरक्षी नियुक्ति में 622 सफल
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार को झारखंड सशस्त्र पुलिस के लिए भी आरक्षी नियुक्ति परीक्षा
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 May 2017 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 01:01 AM (IST)
रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार को झारखंड सशस्त्र पुलिस के लिए भी आरक्षी नियुक्ति परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसमें कुल 622 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। दो अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित रखा गया है। इसकी मुख्य परीक्षा 25 सितंबर 2016 को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा, शारीरिक व मेडिकल जांच के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है। आयोग इससे पहले विभिन्न चरणों में विभिन्न जिलों की आरक्षी नियुक्ति का परिणाम जारी कर चुका है।
-- -
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें