मात्र दो मिनट की आंधी ने मचाई तबाही
लुपुंग स्थित बलदेव चिल्ड्रन स्कूल की एस्बेस्टस की छत उड़ गई। हाहे स्थित भानू लाइन होटल छतविहिन हो गया।
अनगड़ा, संवाद सूत्र। मात्र दो मिनट की आंधी ने गोंदलीपोखर में जमकर तबाही मचाई। आंधी इतनी तेज थी कि घरों में लगे एस्बेस्टस उड़कर बीस से तीस फिट दूर जा गिरे। आधा दर्जन लोगों के घरों व दुकानों के छप्पर उड़ गए। कई स्थानों पर बिजली के तार पर पेड़ की डाली टूटकर गिर गईं। इससे पूरे प्रखंड में बिजली गुम हो गई।
लुपुंग स्थित बलदेव चिल्ड्रन स्कूल की एस्बेस्टस की छत उड़ गई। हाहे स्थित भानू लाइन होटल छतविहिन हो गया। होटल के बगल में मजदूर विजय मुंडा के घर की छत भी उड़ गई। गोंदलीपोखर चौक स्थित शिवपूजन चौधरी के घर व मकान की छत उड़ गई। अमित चौधरी, मनीराम महतो की दुकान, शिवशंकर प्रसाद का सोनू वस्त्रलय, संतू महतो की दुकान के छत की भी एस्बेस्टस उड़ गया।
चतरा निवासी धनीराम महतो के घर के ऊपर आम का पेड़ गिर गया, इससे घर में लगी टीवी टूट गई। आलमीरा पचक गया। लुपुंग जारा निवासी रोहिना महतो के घर में सीमल का पेड़ गिर गया, इससे 45 पीस एस्बेस्टस टूट गया। बेरवारी निवासी नरहरि चौधरी और वंशीधर चौधरी के नवनिर्मित मार्केट के चार दुकानों का छत उड़ गया।
यह भी पढ़ें: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, पारा तीन डिग्री गिरा
यह भी पढ़ें: तेज आंधी व मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित