धर्म विरोधी ताकतों को सिखाना होगा सबक
रांची : 11 अप्रैल को रांची के एमजी मार्ग (मेन रोड) में समुदाय विशेष की लड़ाई दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी
रांची : 11 अप्रैल को रांची के एमजी मार्ग (मेन रोड) में समुदाय विशेष की लड़ाई दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। ¨हदुओं को चट्टानी एकता के साथ धर्म विरोधी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा। यह बातें श्रीश्री 10008 महामंडलेश्वर सूर्य नारायण त्यागी महाराज ने कही। वह रविवार को रांची के साधु-संतों की ओर से आयोजित ¨हदुत्व शौर्य सम्मान समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम कोकर चून्ना भट्टा स्थित रमानुजम इंस्टीच्यूट में हुआ।
स्वामी दिव्य ज्ञान ने कहा कि हमारे धर्म पर लोग प्रहार करने की कोशिश नहीं करें। ऐसा कोशिश करने वालों को जवाब दिया जाएगी। विश्व ¨हदू परिषद के क्षेत्र प्रमुख प्रमोद मिश्र ने कहा कि राम मंदिर हमारा लक्ष्य है, इसे पूरा करने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। कार्यक्रम में ¨हदुत्व संवर्द्धन के कार्यो में लगे प्रखर ¨हदूवादी लोगों को तलवार, पट्माला व पगड़ी देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, रांची मंडल के मंत्री शंकर प्रसाद, उमेश चंद्र राम, जय प्रकाश, रवि मुंडा शामिल थे। मौके पर शिवाजी नगर के संघ चालक डॉ. विजय राज, नगर कार्यवाह नवनीत कुमार, बौद्धिक प्रमुख अक्षय प्रसाद सिंह, महानगर गौ सेवा सह संयोजक मदन कुमार, विजय कुमार, राम उदित, मुकेश कुमार, विक्की वर्मा, प्रमोद जायसवाल, राजेश कुमार उर्फ सोनू, अशोक पोद्दार, राजेश अग्रवाल, सौमित्र बनर्जी आदि उपस्थित थे।