Move to Jagran APP

सेवा भारती 52 जोड़ों का कराएगी सामूहिक विवाह

रांची : सेवा भारती, रांची महानगर की ओर से 23 अप्रैल, रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Apr 2017 12:55 AM (IST)Updated: Mon, 17 Apr 2017 12:55 AM (IST)
सेवा भारती 52 जोड़ों का कराएगी सामूहिक विवाह
सेवा भारती 52 जोड़ों का कराएगी सामूहिक विवाह

रांची : सेवा भारती, रांची महानगर की ओर से 23 अप्रैल, रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। हरमू मैदान में होनेवाले इस समारोह में 52 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इस संबंध में सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश केजरीवाल ने कहा कि जोड़ों का चयन संस्था की ओर से रांची महानगर के विभिन्न बस्तियों में चल रहे बाल संस्कार केंद्र के माध्यम से किया गया है। इसमें सभी गरीब परिवार के हैं। विवाह के बाद सभी जोड़ों को परिवार चलाने के लिए जरूरी सभी सामग्री दी जाएगी। विवाह का कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू हो जाएगा। शाम 5 बजे भव्य तरीके से बरात निकलेगी जो अपर बाजार तक जाएगी। द्वार पूजा के बाद वरमाला का कार्यक्रम होगा। इसके बाद अतिथियों का संबोधन होगा। मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, राष्ट्रीय सेवा भारती के सह सचिव गुरुशरण प्रसाद सहित शहर के गण्यमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि विवाह समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है। व्यवस्था में लगे लोगों को संबंधित जिम्मेदारी सौंप दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.