भाजपा एसटी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति 25-26 को बोकारो में
राची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 25-26 फरवरी को बोकारो में होगी। रविवार
By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 01:16 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 01:16 AM (IST)
राची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 25-26 फरवरी को बोकारो में होगी। रविवार को प्रदेश कार्यलय में हुई मोर्चा की बैठक में कार्यसमिति की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने की। रामकुमार पाहन ने बताया कि कार्यसमिति में मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सहित शीर्ष पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में सुनील फकीरा कच्छप, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक बड़ाईक, महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, मंजू सिंह, बिरसा पाहन, सुमन कच्छप, आशेष बारला सहित कई लोग उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें