Move to Jagran APP

ओबीसी आरक्षण को खत्म करने में लगी है भाजपा : सुखदेव

रांची : प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर ओबीसी समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्

By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 01:15 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 01:15 AM (IST)
ओबीसी आरक्षण को खत्म करने में लगी है भाजपा : सुखदेव

रांची : प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर ओबीसी समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास इसी समाज से आते हैं। अपने लोगों के लिए कुछ करने के बदले वे उद्योगपतियों के नेता बन गए हैं। इससे झारखंड के लोगों में निराशा है। संविधान ने ओबीसी के लिए 27 फीसद के आरक्षण का प्रावधान किया है, जबकि झारखंड में मात्र 14 फीसद आरक्षण दिया जा रहा है। आरएसएस और भाजपा के लोग इसे भी खत्म करने की साजिश में लगे हुए हैं। वे विधानसभा परिसर में आयोजित प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग की जन चेतना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने निजी क्षेत्र में आरक्षण की वकालत की। कहा कि पिछले तीन साल में भाजपा सरकार ने देश को भटकाने का काम किया है। ओबीसी समाज को जगाने के लिए इस तरह का सम्मेलन राज्य के सभी जिलों में आयोजित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलोक दूबे ने कहा कि ओबीसी समाज को हक दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन के लिए तैयार हैं। जनचेतना सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू ने राज्य सरकार पर समाज के लोगों को अपमानित करने का आरोप लगाया। कहा कि इसके विरोध में सभी जिलों में जनजागरण कार्यक्रम चलाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सूर्यकांत शुक्ला, लालकिशोर नाथ शाहदेव, मदन मोहन शर्मा आदि भी मौजूद थे। सम्मेलन में 27 फीसद आरक्षण, निजी क्षेत्र में आरक्षण सहित आठ सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया।

------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.