रविवार को उमड़े शहरवासी, जमकर खरीदारी
रांची : रविवार का दिन। माहौल छुंट्टी का और मौका मेगा ट्रेड फेयर का। ऐसे में रांची के लोग भी इस अवसर
रांची : रविवार का दिन। माहौल छुंट्टी का और मौका मेगा ट्रेड फेयर का। ऐसे में रांची के लोग भी इस अवसर को बिना खोए मोरहाबादी मैदान में आयोजित मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ पड़े। जमकर खरीदारी हुई। इस अवसर पर बच्चों ने भी खूब मस्ती की।
खरीदारी का ले रहे आनंद
ग्राहक वातानुकूलित पवेलियन में खरीदारी का खूब आनंद ले रहे हैं। शाम होते ही लोगों की भीड़ जुट रही है। कुर्ती, साड़ी, जूते, चप्पल, लेदर बैग, लेडीज पर्स, हेल्थ सप्लीमेंट, ज्वेलरी, चेहरे के दाग हटाने के हर्बल उत्पाद, नए बेड, सोफा, किचन में उपयोग आनेवाली वस्तुएं और कारों के कई मॉडल्स एक साथ मौजूद हैं। पाकिस्तानी स्टोन से निर्मित कलाकृतियों से निगाहें हट नहीं रही हैं, वहीं, बांग्लादेश के स्टॉल में डिजाइनर साड़िया, चादर, सलवार सूट, टी शर्ट और हैंडमेड बैग तक मौजूद हैं। साड़ियों में खासकर तंगल तात साड़ी, जमदानी साड़ी, धकाई कतन साड़ी मौजूद हैं। फेयर में मोटापा घटाने की मशीन हो या फोल्डिंग टेबल, हर उत्पाद एक से बढ़कर एक है।
व्यंजनों का भी उठाया लुत्फ
रविवार को मेले में भीड़ जमकर उमड़ी। लोगों ने जमकर खरीदारी की, तो साथ में व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। सोमवार को मेले का समापन होगा। शाम चार बजे नगर विकास मंत्री सीपी सिंह समापन समारोह में शामिल होंगे।
विदेशी स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़
सबसे अधिक भीड़ विदेशी स्टॉल पर हैं। महिलाओं के सजावट और घर सजावट की सामग्री खरीद रही है। महिलाओं के लिए पर्स की बड़ी रेंज उपलब्ध हैं। फूटवेयर में भी वेराइटी देखने लायक है। छह हजार तक की जूती और सैंडल्स उपलब्ध है। युवाओं के लिए भी काफी कुछ है, प्रिंटेड टी शर्ट और इलेक्ट्रानिक आइटम खूब आकर्षित कर रहा है।
बॉक्स
जानिए राज्य के पर्यटन स्थल के बारे में
अगर आप शहर में नए हैं और आप झारखंड के पर्यटन स्थलों की जानकारी चाहते हैं तो मेगा ट्रेड फेयर पहुंच जाएं। यहां झारखंड पर्यटन के स्टॉल पर आपको झारखंड के सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी मिल जाएगी। जलप्रपात से लेकर मंदिरों तक। इसके अलावा ठहरने, जाने और खाना-पान की व्यवस्था के बारे में भी पूरी जानकारी मिलेगी। इतिहास, पर्यटन स्थलों की खासियत और मान्यताओं का भी बखाना है। ब्राउशर है तो साथ में कई किताबें भी। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों के पर्यटन स्थलों के बारे में भी जानकारी भी मिलेगी। साथ ही टूर पैकेज भी। मेगा इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में झारखंड पर्यटन विकास निगम जेटीडीसी के स्टॉल पर भी लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। पर्यटन क्षेत्रों की लगी तस्वीरें भी अपनी ओर लोगों को आकर्षित कर रही है। लोगों को जानकारी देने के लिए एक्सपर्ट भी मौके पर मौजूद हैं।