Move to Jagran APP

सुबह-शाम ठंड, दिन में राहत

रांची : ठंड की स्थिति रांची में एक समान नहीं है। सुबह में हल्की ठंड लग रही है, तो शाम में खुले आसमान

By Edited By: Published: Fri, 20 Jan 2017 07:57 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 07:57 PM (IST)
सुबह-शाम ठंड, दिन में राहत
सुबह-शाम ठंड, दिन में राहत

रांची : ठंड की स्थिति रांची में एक समान नहीं है। सुबह में हल्की ठंड लग रही है, तो शाम में खुले आसमान में ठंड का एहसास हो रहा है। दिन में हल्की गर्माहट भी महसूस हो रही है। रांची में इन दिनों न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण करीब एक सप्ताह जैसी कनकनी वाली ठंड वर्तमान में नहीं लग रही है। धीरे-धीरे ठंड समाप्त हो रही है।

loksabha election banner

गुरुवार को रांची में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को बढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा जमशेदपुर में अधिकतम 29 और न्यूनतम 12.2 और डालटनगंज में अधिकतम 25.8 और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र के अनुसार 21 और 22 तारीख को सुबह में कोहरा का प्रभाव रहेगा। इस समय आसमान भी साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.