देवघर संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए केंद्र से मागे 55 करोड़
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संस्कृत विश्वविद्यालय देवघर में खुलेगा।
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास की महत्वाकांक्षी योजना के तहत संस्कृत विश्वविद्यालय देवघर में खुलेगा। राज्य सरकार ने देवघर स्थित बालानंद संस्कृत कॉलेज को ही विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। प्रस्ताव के तहत राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए 55 करोड़ रुपये की मांग की है।
रूसा के तहत राज्य सरकार ने दो अन्य कॉलेजों को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड करने का प्रस्ताव भेजा है। इनमें जमशेदपुर के वीमेंस कॉलेज तथा को-ऑपरेटिव कॉलेज शामिल हैं। वहीं, रांची कॉलेज को विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड करने के प्रस्ताव पर पिछले वित्तीय वर्ष में स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए कॉलेज को पहली किश्त की राशि भी उपलब्ध करा दी गई है। राज्य सरकार ने धनबाद में कोयलांचल विश्वविद्यालय खोलने का प्रस्ताव केंद्र को पहले ही भेजा है।
उच्च शिक्षा के लिए ये भी बनेंगे नजीर
-राज्य सरकार अगले वित्तीय वर्ष (2017-18) में पांच नए इंजीनिय¨रग कॉलेज खोलेगी। प्रत्येक प्रमंडलों में एक-एक कॉलेज खोले जाएंगे। उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ने अगले वित्तीय वर्ष के प्रस्तावित राज्य बजट में इसका प्रावधान किया है।
-रूसा के तहत चार इंजीनिय¨रग कॉलेज खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। ये कॉलेज बोकारो, गोड्डा, पलामू एवं कोडरमा में खुलेंगे।