सात घंटे विलंब से पहुंची राजधानी एक्सप्रेस
रांची : नई दिल्ली से रांची आनेवाली राजधानी एक्सप्रेस सात घंटे विलंब से रांची स्टेशन पर पहुंची। ट्रे
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 09:01 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 09:01 PM (IST)
रांची : नई दिल्ली से रांची आनेवाली राजधानी एक्सप्रेस सात घंटे विलंब से रांची स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन सुबह नौ बजे अपने निर्धारित समय पर रांची स्टेशन पर पहुंचती है। स्टेशन पर देर से ट्रेन आने के कारण नई दिल्ली जानेवाली ट्रेन की समय सारणी में बदलाव करते हुए रात्रि 8.20 बजे किया गया। इस कारण रांची आनेवाले यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों ने स्टेशन से ही अपने खाने की व्यवस्था की। दूसरी तरफ दिल्ली जानेवाले यात्री समय पर स्टेशन पहुंच गए। लेकिन, स्टेशन पर ट्रेन खुलने के लिए उन्हें तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें