श्रद्धापूर्वक मनी इंदिरा एकादशी
रांची : अखिल भारतीय पीठ परिषद् आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी की ओर से इंदिरा एकादशी का आयोजन किया गया। क
रांची : अखिल भारतीय पीठ परिषद् आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी की ओर से इंदिरा एकादशी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कोकर स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर में हुआ। वैदिक विधि से सभी देवी-देवताओं की पूजा कर अनुष्ठान की शुरुआत हुई। जिसके बाद रुद्राष्टकम, श्री हनुमान चालीसा, इंदिरा एकादशी महात्म्य के साथ ही भगवत महापुराणवर्णित गजेंद्र मोक्ष पाठ किया गया। परिषद् के झारखंड प्रदेशाध्यक्ष चंद्र भूषण पाठक ने बताया कि ऐसे अनुष्ठान का भाग बनकर भक्तों का जीवन कृतार्थ हो जाता है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य महाभाग निरंतर भ्रमण कर पूरे देश में सनातन धर्म एवं उसके मान बिंदुओं की वैज्ञानिकता, प्रमाणिकता और सामाजिक धरातल पर उपयोगिता क ा अलख जगा रहे हैं। उनके वैज्ञानिक दर्शन ने गणितज्ञों को भी आकर्षित किया है। श्री पाठक ने शंकराचार्य महाभाग के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिसका श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया।