चार को कुडुख भाषा पर सेमिनार
रांची : उरांव-कुडुख भाषा साहित्य कला व सांस्कृति परिषद व अददी अखड़ा द्वारा 10 अक्टूबर को कुडुख भाषा क
रांची : उरांव-कुडुख भाषा साहित्य कला व सांस्कृति परिषद व अददी अखड़ा द्वारा 10 अक्टूबर को कुडुख भाषा की दशा-दिशा पर सेमिनार किया जाएगा। आयोजन आर्य भट्ट सभागार में होगा। इसमें कुडुख भाषा को स्वतंत्र विभाग के रूप में स्थापित करने, संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने, प्रत्येक प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च विद्यालय व कॉलेजों में कुडुख भाषा की पढ़ाई कराने, नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा में जनजातीय भाषा को शामिल करने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
सत मिखाइल स्कूल की जयंती 29
रांची : बहुबाजार स्थित संत मिखाएल नेत्रहीन विद्यालय की 118 वीं जयंती 29 सितंबर को मनाई जाएगी। यह जानकारी विद्यालय की प्राचार्या एमटीपी अग्रवाल ने दी। सुबह 6.30 बजे चर्च में प्रभु भोज विधि होगी। संचालन बिशप बीबी बास्के करेंगे।
फेसबुक पर विषयवार नोट
रांची : झारखंड टेट की संपूर्ण तैयारी को लेकर सौरभ सुमन व गौतम कुमार ने अनोखी पहल की है। फेसबुक के माध्यम से जेटेट के अभ्यार्थियों को शैक्षणिक मदद की जाती है। अब तक तीन हजार सदस्य इससे जुड़ चुके हैं। इसमें विषयवार नोट उपलब्ध हैं।