आज भी बांग्ला रीति-रिवाज से होती है पूजा
रांची : श्री श्री शारदीया दुर्गापूजा हरिमति मंदिर वर्द्धमान कंपाउंड में 81 वें वर्ष दुर्गापूजा मनाई
रांची : श्री श्री शारदीया दुर्गापूजा हरिमति मंदिर वर्द्धमान कंपाउंड में 81 वें वर्ष दुर्गापूजा मनाई जाएगी। यहां पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। पूजा की शुरुआत 1935 में पांच ब्राह्मणों ने की थी। पूजा का बजट बढ़ा और इसका विस्तार भी हुआ, लेकिन पूजा आज भी बांग्ला रीति-रिवाज से होती है। पूजा तीन दिन की होती है। तीनों दिन विशेष भोग का वितरण होता है। भक्ति भोग एक कतार से ग्रहण करते हैं। भोग के निर्माण में झारखंड के हजारीबाग जिले से आए हलवाई द्वारा किया जाता है। यह इस भोग की विशेषता है। स्थापना काल से ही इस प्रकार भोग वितरण होता आ रहा है। बंगाल की से ढ़ाकी और पुरोहित आते हैं। पूजा में 2 लाख रुपये खर्च होने हैं।
मोती और स्टोन की कारीगारी होगी
मूर्ति की साज-सज्जा में मोती ओर स्टोन की कारीगरी की जाएगी। मूर्ति निर्माण में 45 हजार रुपये खर्च होने हैं। मूर्ति की ऊंचाई 15 फीट और चौड़ाई 20 फीट होगी।
सुरक्षा के लिए सजग हैं महिलाएं
सुरक्षा को लेकर महिलाएं काफी सजग हैं। पूजा में महिलाओं का विशेष योगदान होता है। पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ओर युवाओं की टीम 24 घंटे सुरक्षा में लगी रहेगी। पूजा के दौरान तीन दिनों तक भोग का वितरण किया जाएगा। इसमें सारे सदस्यों का विशेष योगदान होता है।
पूजा समिति के सारे सदस्यों का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ मीडिया ,प्रशासन और तमाम लालपुर के निवासियों का आभार व्यक्त करता हूं। पूजा के प्रति तन-मन से लगा रहता हूं।
--प्रदीप घोष, सचिव