एक्सपो में होंगे 400 से भी अधिक स्टॉल
रांची : मोरहाबादी मैदान 29 अगस्त से 3 सितंबर तक शहर का शॉपिंग डेस्टिनेशन बनेगा। खरीदारों की भीड़ उमड
रांची : मोरहाबादी मैदान 29 अगस्त से 3 सितंबर तक शहर का शॉपिंग डेस्टिनेशन बनेगा। खरीदारों की भीड़ उमडे़गी। इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स से लेकर कपड़ों तक की जमकर खरीदारी होगी। घर की सजावट की सामग्रियों से लेकर फर्नीचर तक। मोटरसाइकिल से लेकर कार तक, यहां सबकुछ मिलेगा। साथ में ऑफर की जगमगाहट भी खूब दिखेगी। जूनियर चेंबर इंटरनेशनल की ओर से एक्सपो की तैयारी कर ली गई है।
इस बार आयोजन और अधिक खास होगा। स्टॉल अधिक होंगे तो साथ में मल्टीनेशनल कंपनियां भी शामिल होंगी। महिलाओं के लिए विशेष पिंक हैंगर लगाया जाएगा। वहां डिजाइनर ज्वेलरी से लेकर डिजाइनर कपड़ों तक की बिक्री होगी।। कीमत भी बाजार की तुलना में काफी कम है।
एक्सपो में हर कंपनी की लेटेस्ट बाईक और कार के मॉडल मिलेंगे। मारुति से लेकर ऑडी तक शामिल होंगे। ग्राहकों को बुकिंग के साथ-साथ एक्सचेंज की भी सुविधा मिलेगी। बाईक के भी कई मॉडल्स दिखेंगे। मेले में 400 से भी अधिक स्टॉल लगेंगे। जिसमें सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स होंगे। एलईडी, 3डी, 4के तक के टीवी के नए मॉडल दिख जाएंगे।
एक्सपो में फूड कोर्ट खास होगी। खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था है। मेले के फूड कोर्ट में आपको सबकुछ मिलेगा। साउथ इंडियन से नार्थ इंडियन खाना तक। जेसीआई के मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक केडिया ने बताया कि एक्सपो ब्रांड नेम बन चुका है। रांची के लोग एक्सपो में शॉपिंग करने के लिए पूरे एक साल तक इंतजार करते हैं। इलेक्ट्रानिक से लेकर फर्नीचर तक की खरीदारी यहां से होती है। कारण है बेहतर ऑफर और उत्पाद। इस बार इसमें और इजाफा करने की कोशिश की गई है। स्टॉल ज्यादा होंगे। ब्रांडेड कंपनियां भी शामिल होंगी।