नाबालिग दुष्कर्म व हत्या मामले में दो और लोगों की होगी पॉलीग्राफ जांच
राची : राजधानी रांची के डोरंडा में पांच वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में हाई
राची : राजधानी रांची के डोरंडा में पांच वर्षीय मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में हाई कोर्ट ने सरकार को दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले में दोबारा जाच की जा रही है। पहले जो जाच हुई थी, उसमें जिसे आरोपी बनाया गया था वह निर्दोष निकला। इसके बाद फिर से अनुसंधान की जा रही है। इसमें 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है। चार लोगों की पॉलीग्राफ जाच करा ली गई है और दो लोगों का पॉलीग्राफ जांच कराया जाना है। मामले की जाच चल रही है। इस पर अदालत ने कहा कि दो सप्ताह में अब तक हुई जाच की रिपोर्ट शपथपत्र के माध्यम से अदालत में प्रस्तुत की जाए।
विदित हो कि 2013 में डोरंडा में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था। पुलिस ने इसकी जाच की थी। इसमें एक आरोपी को पकड़ा गया था। लेकिन बाद में उसे निर्दोष बताया गया और इस मामले की जाच फिर से शुरू की गई।