Move to Jagran APP

आज रांची आएंगे लक्ष्मण गिलुवा, भाजपा में भव्य स्वागत की तैयारी

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा दिल्ली से शुक्रवार को रांची आएंगे। प्रदेश भाजपा की पुरानी टीम ने उनके अभिनंदन की भव्य तैयारी की है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 06:25 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 06:28 AM (IST)
आज रांची आएंगे लक्ष्मण गिलुवा, भाजपा में भव्य स्वागत की तैयारी

राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा दिल्ली से शुक्रवार को रांची आएंगे। प्रदेश भाजपा की पुरानी टीम ने उनके अभिनंदन की भव्य तैयारी की है। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक उनका स्वागत किया जाएगा। गिलुवा दोपहर एक बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और डेढ़ से दो बजे के बीच भाजपा कार्यालय।

loksabha election banner

नए अध्यक्ष का एयरपोर्ट पर स्वागत के साथ-साथ बाकायदा जुलूस की शक्ल में उन्हें प्रदेश कार्यालय लाया जाएगा। यहां गिलुवा स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर औपचारिक रूप से अपना प्रभार संभालेंगे। बतौर अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से पहली बार मुखातिब भी होंगे।

हालांकि, अध्यक्ष का विधिवत प्रभार वे अपने संसदीय क्षेत्र से लौटने के बाद ही लेंगे। शुक्रवार को गिलुवा कार्यकर्ताओं, मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद वे चाईबासा के लिए निकल जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.