Move to Jagran APP

हटाए गए जयनंदू, संजय सेठ खादी बोर्ड के नए अध्यक्ष

रांची : लगभग डेढ़ दशक से राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष रहे जयनंदू को राज्य सरकार ने हटा दि

By Edited By: Published: Wed, 29 Jun 2016 01:45 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 01:45 AM (IST)
हटाए गए जयनंदू, संजय सेठ खादी बोर्ड के नए अध्यक्ष

रांची : लगभग डेढ़ दशक से राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष रहे जयनंदू को राज्य सरकार ने हटा दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सेठ राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नए अध्यक्ष होंगे। वहीं भाजपा आजीवन सहयोग निधि के प्रदेश प्रभारी परमा सिंह रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) के चेयरमैन बनाए गए हैं। दोनों महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को मंजूरी दी। यह संगठन में अरसे से योगदान दे रहे नेताओं को सम्मानजनक पदों पर बिठाने की मुख्यमंत्री रघुवर दास की सोच का हिस्सा है। इससे पूर्व बीस सूत्री समितियों में पांच हजार से ज्यादा भाजपा समेत आजसू और लोजपा के कार्यकर्ताओं को भागीदारी मिल चुकी है।

loksabha election banner

1974 से पहन रहा हूं खादी-संजय सेठ

जयप्रकाश आंदोलन के दौरान सक्रिय राजनीति में आए संजय सेठ कहते हैं कि 1974 में जो खादी धारण किया, आजतक नहीं छोड़ा। माह में 25 दिन खादी का वस्त्र ही पहनते हैं। जिम्मेदारी मिलने की खुशी है तो जवाबदेही का अहसास भी है। संजय सेठ ने वाणिज्य स्नातकोत्तर और व्यापार प्रबंधन की शिक्षा हासिल की है। प्रसिद्ध कंपनी उषा मार्टिन समेत वायु सेना और पंजाब नेशनल बैंक में भी चयन हुआ लेकिन राजनीति और समाज सेवा को इन्होंने चुना। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने नमो मंत्र के बैनर चले काफी प्रभावशाली अभियान चलाया था।

राजनीतिक संघर्ष को सम्मान : परमा सिंह

रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार का अध्यक्ष बनाए जाने को परमा सिंह ने लंबे समर्पित राजनीतिक संघर्ष का सम्मान बताया है। वे 1982 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद से ही पलामू के हरिहरगंज में सक्रिय रहे। बाद में मंडल अध्यक्ष और जिला भाजपा महामंत्री भी बनाए गए। पार्टी द्वारा दिए गए सभी जिम्मेदारी को सर्वश्रेष्ठ क्षमता से निभाया। वे आजीवन सदस्यता निधि के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्हें 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान रांची लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। उनकी शिक्षा पलामू में हुई। परमा सिंह ने बताया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वे पूरी निष्ठा व अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से निभाने का प्रयास करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.