पलामू और गिरिडीह के सिविल सर्जन को शो-कॉज
रांची : राज्य सरकार ने विभागीय निर्देश की अवहेलना करने के आरोपी दो सिविल सर्जनों पर कार्रवाई की है।
By Edited By: Published: Wed, 29 Jun 2016 01:44 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2016 01:44 AM (IST)
रांची : राज्य सरकार ने विभागीय निर्देश की अवहेलना करने के आरोपी दो सिविल सर्जनों पर कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में पलामू और गिरिडीह के सिविल सर्जन को शो-कॉज जारी किया है। 27 जून को हुई विभाग की एक समीक्षा बैठक में दोनों सिविल सर्जन उपस्थित नहीं थे। विभाग के अपर मुख्य सचिव के. विद्यासागर ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों सिविल सर्जनों से शो-कॉज पूछकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर विभाग के उप सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने दोनों सिविल सर्जनों को तीन दिनों के भीतर जवाब देने को कहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें