Move to Jagran APP

राजनाथ सिंह लौहपुरुष : रघुवर

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास हरमू मैदान में आयोजित हरियाली शपथ समारोह और लोकतंत्र प्रहरी दिवस में ख

By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 01:19 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 01:19 AM (IST)

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास हरमू मैदान में आयोजित हरियाली शपथ समारोह और लोकतंत्र प्रहरी दिवस में खासे उत्साहित दिखे। वे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आने के पूर्व ही समारोह स्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने गुलदस्ता देकर उनकी अगवानी की और अपने संबोधन में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लौहपुरुष बताया। जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए बोले- आपातकाल का वे भुक्तभोगी रहे हैं। यह भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा था। उस वक्त देश में ऐसी शक्तियां प्रबल थी जो परिवारतंत्र को लोकतंत्र पर हावी करना चाहती थी। देश ने इसका मुकाबला किया। लोकतंत्र को चुनौती देने की कोशिश की गई तो भाजपा के कार्यकर्ता इसका डटकर मुकाबला करेंगे। छह जुलाई तक पार्टी बलिदान दिवस मना रही है। तीन जुलाई को इस कड़ी में एक बड़ी संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि पूरे राज्य में करोड़ वृक्ष लगाना है। हर व्यक्ति शपथ ले कि वह कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाएगा। मुख्य सचिव से लेकर कर्मचारी तक पौधे लगाएंगे। सबको पौधरोपण की शपथ दिलाई जाएगी। वृक्ष हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। उन्होंने इसमें आमलोगों की भागीदारी को आवश्यक बताया। अन्य राजनीतिक दलों, संस्थाओं और सामाजिक संगठनों से भी सहयोग की अपील की। बोले- वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाएंगे। झारखंड पूर्वोत्तर भारत का सबसे हरियाली वाले प्रदेश बनेगा।

बनाएंगे पचास हजार तालाब

डोभा निर्माण की सफलता से उत्साहित मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में पचास हजार तालाब बनाए जाएंगे। 1.77 लाख डोभा का निर्माण हो चुका है। 4000 और डोभा बनाया जाना है। उन्होंने वैसे किसानों को धन्यवाद दिया जिन्होंने डोभा बनाने में रुचि ली।

मोदी मजबूत कर रहे लोकतंत्र को : सीपी

मंत्री सीपी सिंह ने आपातकाल के लिए तत्कालीन शासन को दोषी ठहराया वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। कहा, नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। वे विश्व के नेता के तौर पर उभरे हैं। भाजपा कार्यकर्ता संकल्प लें कि लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देंगे।

पर्यावरण संरक्षण का काम सराहनीय : सुदर्शन

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बेहतर और संतुलित किया जा सकता है। सरकार का यह कदम स्वागतयोग्य है। लोग यह शपथ लें कि झारखंड को हरित प्रदेश बनाएंगे।

समारोह में रहे मौजूद

रांची के सांसद रामटहल चौधरी, राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, विधायक नवीन जायसवाल. रामकुमार पाहन व जीतू चरण राम, रांची की महापौर आशा लकड़ा और उप महापौर संजय विजयवर्गीय।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.