शराबबंदी के अलावा झारखंड में विस्थापन पर भी बोलेंगे नीतीश
रांची : विस्थापन के मुद्दे पर वर्षो से आंदोलनरत झाविमो के सुर में सुर मिलाने बिहार के मुख्यमंत्री नी
By Edited By: Published: Sun, 26 Jun 2016 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2016 11:03 PM (IST)
रांची : विस्थापन के मुद्दे पर वर्षो से आंदोलनरत झाविमो के सुर में सुर मिलाने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को रांची आएंगे। अबतक वे शराबबंदी पर बोलते रहे हैं। झारखंड की ज्वलंत समस्याओं पर झाविमो संग साझा आंदोलन की रणनीति पर मुहर लगा चुके नीतीश सोमवार को रांची के सहजानंद चौक स्थित स्वागतम हॉल में झाविमो और जदयू के संयुक्तकार्यक्रम में शिरकत करेंगे। विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण के नाम पर हुए भू-अधिग्रहण तथा इससे उत्पन्न विस्थापन की समस्या कार्यक्रम का मुख्य एजेंडा होगा। झाविमो-जदयू के इस साझा कार्यक्रम में विस्थापन के खिलाफ आंदोलन की संयुक्त रणनीति तय होने की उम्मीद है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें