हज हाउस के निर्माण की मांग
पिस्कानगडी़ : प्रखंड के पुंदाग स्थित आलम चौक में शुक्रवार को हाजियों की बैठक हुई। इसमें राज्य के 60
पिस्कानगडी़ : प्रखंड के पुंदाग स्थित आलम चौक में शुक्रवार को हाजियों की बैठक हुई। इसमें राज्य के 60 हाजियों ने भाग लिया। अध्यक्षता हाजी जहागीर आलम ने की। इसमें बताया गया कि हज पर जाने वालों से प्रति वर्ष कई तरह की रकम ली जाती है। यह रकम हज कमेटी ऑफ इंडिया के नाम पर बैंक में जमा होती है। इसमें से कुछ राशि राज्य हज कमेटी को दी जाती है। इस राशि से राची स्थित हज हाउस का निर्माण करना है। हज हाउस का निर्माण कार्य 2007 में प्रारंभ हुआ, लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। बैठक में सरकार से अविलंब निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की गई। बैठक में अब्दुल मजीद, मो. इस्लाम, हाजी हजरत, हाजी असरूदीन, हाजी उस्मान, हाजी हजरत, निसार आलम, हाजी जाकिर, हाजी रूस्तम सहित दर्जनों हाजी शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन मो. शहीद ने किया ।