सड़क दुर्घटना में खलारी निवासी घायल
चान्हो : बीजुपाड़ा -खलारी मार्ग में चोड़ा के निकट गरुवार रात सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 06:56 PM (IST)
चान्हो : बीजुपाड़ा -खलारी मार्ग में चोड़ा के निकट गरुवार रात सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायल खलारी के रहने वाले हैं। घायलों में सुनील कुमार (30 वर्ष) व तपन कुमार (32 वर्ष) शामिल हैं। दोनों को इलाज के रांची स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रात आठ बजे की है। जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर खलारी से चोड़ा आ रहे थे। इसी क्रम में सड़क में बने डिबाइडर से टकरा कर गिर गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें