राष्ट्रीय झडे के अपमान का आरोप, कार्रवाई को पीआइएल
रांची : राजधानी राची के पहाड़ी मंदिर पर फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज फहराते रहने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 01:54 AM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 01:54 AM (IST)
रांची : राजधानी राची के पहाड़ी मंदिर पर फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज फहराते रहने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। कैलाश यादव की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि राची के पहाड़ी मंदिर पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा झडा फहराया गया, लेकिन इसका अपमान हो रहा है। आए दिन झडा फटता रहता है और उसे इसी हाल में छोड़ दिया जाता है। हर दो दिन बाद इसे उतारा जाता है और फिर बदला जाता है। वर्तमान में तिरंगा खंभे के बीच में फहर रहा है। ऐसा राष्ट्रीय शोक के दौरान होता है और फटा झडा नहीं लहराया जाता। अदालत से इस मामले की जाच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें