Move to Jagran APP

विकास के द्वार खोलती है शिक्षा : सीपी सिंह

शिक्षक शिक्षा की रीढ़ होते है। वे ज्ञान बांटने का कार्य करते है। शिक्षा ही विकास के सभी द्वार खोलती है। शिक्षा के प्रति लोगो मे जागरूकता बढ़ी है। यह सुखद बात है। शिक्षा मे केद्रीय विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है।

By Edited By: Published: Sun, 14 Feb 2016 12:59 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2016 04:30 AM (IST)
विकास के द्वार खोलती है शिक्षा : सीपी सिंह

रांची । शिक्षक शिक्षा की रीढ़ होते है। वे ज्ञान बांटने का कार्य करते है। शिक्षा ही विकास के सभी द्वार खोलती है। शिक्षा के प्रति लोगो मे जागरूकता बढ़ी है। यह सुखद बात है। शिक्षा मे केद्रीय विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां शिक्षा के साथ बच्चो मे संस्कार दिए जाते है। शिक्षा के क्षेत्र मे नए आविष्कार होने चाहिए। रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर विचार होना चाहिए। शिक्षा मे सुधार लाने व बेहतर बनाने का कार्य करना चाहिए। यह बाते नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कही। वह शनिवार को अखिल भारतीय केद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ के दो दिवसीय कार्यकारिणी समिति की बैठक सह सम्मेलन मे बोल रहे थे। सम्मेलन का आयोजन सेठ रामेश्र्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन चुटिया मे हो रहा है।

loksabha election banner

सीपी सिंह ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून होने के बावजूद बच्चे नही पढ़ पा रहे है। शिक्षक वंचित वर्गो को शिक्षा देने की दिशा मे प्रयास करे। केद्रीय विद्यालय संगठन रांची क्षेत्र की सहायक आयुक्त रेणु उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक हमेशा अच्छा व कुछ नया सोचने की कोशिश करे। संगठन को आगे बढ़ाने मे हम सबकी भूमिका है। शिक्षको के बल पर संगठन संचालित है। समस्याओ का निराकरण होगा। समस्या के समाधान से ही विकास होगा। उन्होने कहा कि केद्रीय विद्यालय संगठन संघ व शिक्षको को हमेशा सहयोग करेगा।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवीडी प्रसाद ने कहा कि शिक्षको की मांगे नही माने जाने पर आवाज उठानी पड़ती है। महासचिव एमबी अग्रवाल व समाजसेवी जगदीश सिंह ने भी संबोधित किया। रांची संभाग के महासचिव यूके दास ने सभी का स्वागत किया। संगीत शिक्षक डीके मिश्रा ने शिवभजन व छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सम्मेलन का संचालन केद्रीय कार्यकारिणी सदस्य विभा पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन रांची रीजन के अध्यक्ष धर्मेद्र कुमार ने किया। मौके पर केशव ठाकुर, अजय कुमार, अजय कुमार, विभा पांडेय, सुदामा राय, एसके झा सहित देश के प्रत्येक राज्य से चार प्रतिनिधि भाग ले रहे है। सम्मेलन मे विभिन्न मुद्दो पर विचार-विमर्श किया गया। रविवार को अंतिम निर्णय के बाद समापन होगा।

--------

केवि संगठन ने की परिवहन भलाा देने की घोषणा

केद्रीय विद्यालय संगठन ने परिवहन भलाा देने की घोषणा कर दी है। महासचिव एमबी अग्रवाल ने बताया कि 11 संभागो मे ग्रीष्मावकाश इस प्रकार निर्धारित किया गया था कि करीब 20 हजार कर्मचारियो को मई 2016 का परिवहन भलाा नही मिल पा रहा था। रांची मे सम्मेलन आयोजित होने की पूर्व संध्या पर इसे लागू किए जाने से प्रतिनिधियो ने खुशी जाहिर की। प्रतिनिधियो ने संगठन के प्रति आभार प्रकट किया।

इन मांगो पर हुए विचार :

सम्मेलन मे शिक्षको को एमएसीपी का लाभ दिए जाने, सभी को सेलेक्शन स्केल देने, स्थानांतरण पॉलिसी और नियुक्ति प्रक्रिया मे पारदर्शिता लाने, केवि संगठन शिक्षा संहिता की धारा 81 बी व 81 डी को समाप्त करने, प्राचार्यो पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की शक्तियो को समाप्त करने, शत फीसद रिजल्ट के दबाव मे शिक्षको पर अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने, प्राचार्यो, कला शिक्षक, शारीरिक शिक्षक, योग शिक्षक, कार्यानुभव, पुस्तकालयाध्यक्ष व संगीत शिक्षक को भी पदोन्नति का लाभ देने आदि पर विचार-विमर्श किया गया। केवि संगठन प्रशासन से इस पर विचार करने की बात कही गई।

-------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.