राज्य के किसानों को समृद्ध बनाना लक्ष्य : रघुवर
पिस्कानगड़ी (रांची) : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के लिए 11 फरवरी को अहम बताते हुए कहा कि इस दिन
पिस्कानगड़ी (रांची) : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के लिए 11 फरवरी को अहम बताते हुए कहा कि इस दिन राज्य में एक साथ हरित और श्वेत क्रांति का शुभारंभ हुआ है। वे गुरुवार को नगड़ी में पूर्वी भारत में एनडीडीबी की सबसे बड़ी फल एवं सब्जी प्रसंस्करण इकाई के शुभारंभ के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने नगड़ी में भी दोहराया कि सरकार का लक्ष्य राज्य के किसानों को समृद्ध बनाना है। सरकार इसी लक्ष्य को आगे लेकर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लगभग 75 करोड़ की लागत से मदर डेयरी के इस प्रोसेसिंग प्लांट को नगड़ी में लगाया जा रहा है। नगड़ी, इटकी, बेड़ो का क्षेत्र कृषि व सब्जी उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां की सब्जियां बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी भेजी जाती है। उत्पादित फसल की गुणवत्ता भी काफी उच्च होती है तथा यहां का वातावरण भी इसके लिए उपयुक्त है। इसी को देखते हुए एनडीडीबी ने अपनी इकाई के लिए इस स्थान का चयन किया है। संस्थान अब इस क्षेत्र के किसानों से न केवल सब्जी खरीदेगा बल्कि उन्हे कृषि की उन्नत तकनीकी से भी अवगत कराएगा। मौके पर उन्होंने कृषि व संबद्ध क्षेत्रों में सरकार के स्तर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी को भी साझा किया।
कृषि मंत्री रणधीर ने कृषि को उद्योग का दर्जा देने की बात कही। कहा, इससे इस क्षेत्र में रोजगार की बड़ी संभावनाएं बढ़ेंगी और कृषि को लेकर छोटे-छोटे उद्योग लगेंगे। हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा क्षेत्र के मेहनतकश किसानों को अब बाजार मिल गया है। अब उन्हें बचौलियों के चक्कर में नहीं पड़ना पड़ेगा। उन्हें उनकी मेहनत का वाजिब मूल्य मिल सकेगा। एनडीडीबी के अध्यक्ष टी नंदकुमार ने कहा कि मदर डेयरी की यह इकाई किसानों को बेहतर बाजार मुहैया कराएगी। यहां के किसान उच्च श्रेणी के फल एवं सब्जियां तो उत्पादित करते हैं, लेकिन उनकी उपज की मांग के अनुरूप विश्वसनीय खरीदार नहीं मिल पाते। मौके पर कृषि सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, संस्थान के प्रबंध निदेशक एस नगराजन, बिजनेस हेड प्रदीप्त कुमार साहू, संग्राम ¨सह, नगड़ी सीओ बैद्यनाथ कामती, बीडीओ कुलदीप कुमार, प्रमुख ललिता एक्का, जिप सदस्य ऐनुल हक, केदार महतो, दिलीप गोप, प्रेम पंचम किस्पोट्टा, रामेश्वर महतो, जिकरूललाह अंसारी, विजय कुमार सहित अधिकारी एवं गण्यमान्य लोग मौजूद थे।