कांग्रेस अनुसूचित जाति कमेटी का विस्तार
रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष के. राजू ने झारखंड कमेटी का विस्ता
By Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 01:27 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 01:27 AM (IST)
रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष के. राजू ने झारखंड कमेटी का विस्तार किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन राम ने गुरुवार को कमेटी के सदस्यों की सूची जारी की। 46 सदस्यीय कमेटी में पूर्व मंत्री दुलाल भुंइया, दुर्गाचरण राम और पूर्व विधायक हरि राम को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कमेटी में पांच उपाध्यक्ष, 13 संयोजक और 25 प्रदेश परिषद सदस्यों को जगह दी गई है। इसके अलावा 18 जिलाध्यक्षों का भी मनोनयन किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें