घायल जवानों के इलाज के लिए टीम गठित
रांची : नक्सली हमले में घायल हुए जवानों का रांची के मेडिका में इलाज चल रहा है। इन जवानों के इलाज के
रांची : नक्सली हमले में घायल हुए जवानों का रांची के मेडिका में इलाज चल रहा है। इन जवानों के इलाज के लिए मेडिका ने एक टीम का गठन किया है, जिसमें डॉ. संजय कुमार (न्यूरो सर्जन) डॉ. पैट्रिक मिंज (न्यूरो सर्जन) डॉ. प्रवीन सिन्हा (आर्थो) मेजर रमेश दास (सर्जन) डॉ. ओमप्रकाश (मैग्जिलो फेशियल सर्जन) शामिल हैं।
घायल अनुज कुमार की तबीयत थोड़ी गंभीर है, क्योंकि उनकी छाती की हड्डियां टूटी हैं। इसकी वजह से छाती में खून जमा हो गया है। डॉक्टर उसे पाइप के सहारे निकालने की कोशिश में जुटे हैं। अनुज के दाहिने घुटने और बायें हाथ में भी फ्रैक्चर है। इसके अलावा उनके चेहरे पर भी गंभीर चोट है। उन्हें आइसीयू में रखा गया है।
सुमन कुमार को भी आइसीयू में रखा गया है। उनके कंधे में चोट है और कमर की हड्डी टूट गई है। घायल गंगा प्रसाद का जबड़ा टूट गया है। डॉक्टर उनका ऑपरेशन करने की योजना बना रहे हैं। प्रवीण कुमार मिश्रा के हाथ में फ्रैक्चर है। समरूद्दीन अंसारी का बायां पैर टूट गया है और कुल्हे की हड्डी में चोट है। नीरज कुमार की कलाई में चोट लगी है।