Move to Jagran APP

अशोक सिंहल ने ¨हदुओं को किया एकजुट

रांची : विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल ने ¨हदू समाज के लिए पार्थ के रूप में का

By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 01:15 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 01:15 AM (IST)
अशोक सिंहल ने ¨हदुओं को किया एकजुट

रांची : विश्व ¨हदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंहल ने ¨हदू समाज के लिए पार्थ के रूप में कार्य किया। उन्होंने ¨हदुओं को एकजुट करने का काम किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर उनके उद्देश्यों को पूरा करना है। उनकी इस कड़ी को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। येह बातें कांके विधायक डॉ. जीतू चरण राम ने कही। वह अशोक सिंहल के अस्थिकलश के रांची पहुंचने पर बुधवार को आरोग्य भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे।

loksabha election banner

सभा में विश्व ¨हदू परिषद, बजरंग दल, वनवासी कल्याण केंद्र, एकल विद्यालय, विद्या विकास भारती और भाजपा नेताओं के साथ सैकड़ों लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बजरंग दल के प्रदेश सहसंयोजक रंगनाथ महतो ने श्रीराम जय राम, जय जय राम के भजनों से उन्हें लोगों को याद कराया। विश्व ¨हदू परिषद के प्रदेश मंत्री गंगा प्रसाद यादव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अशोक सिंहल ¨हदू जागरण के पुरोधा थे। वह श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी रहे। सिंहल जी में बचपन से ही ¨हदू धर्म के प्रति प्रेम बढ़ा था।

घनश्याम दास ने अशोक सिंहल को झारखंड में प्रवास के दौरान मिले सम्मान का विस्तार से वर्णन किया। साथ ही झारखंड के परिप्रेक्ष्य में उनके पत्रों को पढ़कर सुनाया, जिसमें उन्होंने रांची के प्रति आदर्श और प्रेम की बातें लिखी थीं। घनश्याम ने कहा कि सिंहलजी ने झारखंड में विश्व ¨हदू परिषद को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

डॉ. सूर्यमणि सिंह ने कहा कि अशोक सिंहल ने राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने तथा ¨हदुओं को एकत्रित करने का कार्य किया। विदेश में भी भारत व ¨हदुओं के प्रति प्रेम की भावना को जागृत किया। विद्या विकास समिति के प्रदेश मंत्री शशिकांत द्विवेदी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने को लेकर उनकी प्रतिज्ञा को दोहराया। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर बनाना ही अशोक सिंहल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

भारतीय किसान संघ के युगल किशोर मिश्रा ने कहा कि सिंहल ने ¨हदुओं में जागरूकता की जो ज्योति जलाई है, वह जलती रहे। इसके लिए संकल्प लेने की जरूरत है। देवीप्रसाद शुक्ला ने कहा कि अशोक सिंहल प्रतिभाशाली संगठनकर्ता थे। सिंहल जी ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के लिए ¨हदू समाज को जागरूक किया। मंदिर निर्माण अब भी बाकी है। उनके इस संकल्प व अधूरे सपनों को पूरा करना हम सभी ¨हदुओं की जिम्मेदारी है।

भाजपा नेता संजय सेठ ने कहा कि सिंहल के संकल्प को पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि आज के दिन संकल्प लेने की जरूरत है कि जिस रास्ते पर अशोक सिंहल ने ¨हदुओं को छोड़ा है, उसे हमें तय करना है।

कार्यक्रम में रांची महानगर के संघ चालक पवन मंत्री, वनवासी कल्याण केंद्र के प्रणय दत्त, चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अरुण बुधिया, विहिप के क्षेत्र धर्माचार्य प्रमुख वीरेंद्र विमल, डॉ. एचपी नारायण, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा प्रतिभा पांडेय आदि ने भी अशोक सिंहल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, सांसद रामटहल चौधरी, मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर सहित विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगरनाथ शाही, प्रांतीय मुख्य ट्रस्टी ज्ञान प्रकाश जालान, चितरंजन कुमार, भाजपा नेता संजय जायसवाल, भाजपा के संगठन मंत्री बालमुकुंद सहाय, शीला त्रिपाठी, श्याम नारायण दुबे आदि लोगों ने सिंहल के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.