कमेटी गठन पर वित्तरहित शिक्षा मोर्चा ने जताया आभार
रांची : झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने राज्य सरकार द्वारा कालेजों के अधिग्रह
By Edited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 01:53 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 01:53 AM (IST)
रांची : झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने राज्य सरकार द्वारा कालेजों के अधिग्रहण, घाटानुदान, प्रस्वीकृति नियमावली में संशोधन आदि ग्यारह सूत्री मांगों पर विचार करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित किए जाने पर हर्ष प्रकट किया है। मोर्चा के रघुनाथ सिंह, सुरेंद्र झा, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, विजय झा आदि ने इसके लिए शिक्षा मंत्री नीरा यादव के प्रति आभार भी प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि विभाग ने विशेष सचिव हंसराज सिंह की अध्यक्षता में वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी गठित की है। संयुक्त सचिव जन्मजेय ठाकुर तथा प्राथमिक शिक्षा की उपनिदेशक लुदी कुमारी इस कमेटी की सदस्य हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें