राजू साव से मेरा या पति का कोई संबंध नहीं : निर्मला
रांची : बड़कागांव की विधायक निर्मला देवी ने दैनिक जागरण को पत्र भेजकर कहा है कि उनके या उनके पति पूर्
By Edited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 01:51 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 01:51 AM (IST)
रांची : बड़कागांव की विधायक निर्मला देवी ने दैनिक जागरण को पत्र भेजकर कहा है कि उनके या उनके पति पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का झारखंड टाइगर ग्रुप या किसी भी ऐसे उग्रवादी संगठन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण में 5 अक्टूबर को प्रकाशित खबर में गिरफ्तार राजू साव के योगेंद्र साव के करीबी होने का जिक्र है। निर्मला देवी ने इसे निराधार बताते हुए कहा है कि वे और उनके पति प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। कथित उग्रवादी राजू साव का उनके या उनके पति के साथ किसी भी संबंध की बात बिल्कुल निराधार है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें