रविवार को भी जमा होगा बिजली बिल
बुंडू : ऊर्जा निगम के अवर प्रमंडल कार्यालय, बुंडू एवं टाटीसिलवे में रविवार को भी सामान्य दिनों की तर
By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 10:41 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 10:41 PM (IST)
बुंडू : ऊर्जा निगम के अवर प्रमंडल कार्यालय, बुंडू एवं टाटीसिलवे में रविवार को भी सामान्य दिनों की तरह ही कार्य होंगे। सुबह 10 बजे काउंटर खोले जाएंगे। इस दौरान राजस्व की वसूली की जाएगी। यह जानकारी निगम रांची, पूर्वी के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिन्हा ने दी। सिन्हा ने बताया कि लगातार बारिश होने और देर से बिल भेजे जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें