गांव-गांव चौपाल लगाएगा राजद
रांची : झारखंड में राजद को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश इकाई गांव-गांव में चौपाल लगाएगी। इस दौरान पार्ट
रांची : झारखंड में राजद को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश इकाई गांव-गांव में चौपाल लगाएगी। इस दौरान पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत दल के सक्रिय कार्यकर्ता जनता को राजद की नीतियों से अवगत करायेंगे। विधानसभा सभागार में रविवार को आयोजित राजद के 19वें स्थापना दिवस समारोह में यह निर्णय लिया गया। सदस्यता अभियान की शुरुआत भी गई।
अस अवसर पर राजद के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि जनता को धोखे में रखकर केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा के कारनामे जनता जान चुकी है। भाजपा का जो हश्र दिल्ली में हुआ, वही हश्र बिहार चुनाव में होगा। प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में राजद को भले ही शिकस्त खानी पड़ी हो, परंतु उसका जनाधार कम नहीं हुआ है। अब राजद मजबूत दल के रूप में एक बार फिर उभरेगा।
पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुरेश पासवान ने प्रदेश में राजद को सशक्त बनाने के लिए शीघ्र ही नई रणनीति बनाये जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश इकाई की सांगठनिक मजबूती को लेकर शीघ्र ही बैठक होगी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद जोरावर राम, मनोज भुइयां, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान के अलावा प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पांडेय, मनोज कुमार, मुस्तफा अंसारी, अफरोज आलम आदि ने शिरकत की।