Move to Jagran APP

बदली जाएंगी मवि थड़पखना की प्रधानाध्यापिका

रांची : राजकीयकृत मध्य विद्यालय, थड़पखना बंगला के मुख्य गेट में ताला जड़कर एक परिवार को कैद करने व विद

By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 01:01 AM (IST)
बदली जाएंगी मवि थड़पखना की प्रधानाध्यापिका

रांची : राजकीयकृत मध्य विद्यालय, थड़पखना बंगला के मुख्य गेट में ताला जड़कर एक परिवार को कैद करने व विद्यालय में शराब की बोतल मिलने के बाद प्रधानाध्यापिका पर शिक्षा विभाग का शिकंजा कस रहा है। प्रधानाध्यापिका तनूजा पांडेय बदली जाएंगी। विद्यालय के कुछ और शिक्षकों का भी स्थानांतरण होगा।

loksabha election banner

जिला शिक्षा अधीक्षक जयंत कुमार मिश्र ने बताया कि अगले दो दिनों में कार्रवाई संबंधित पत्र जारी किया जाएगा। विद्यालय में जाकर उन्होंने खुद जांच की है। रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को दी गई है। शिक्षा के मंदिर में शराब की बोतलों का मिलना शर्म की बात है। इसके लिए प्रधानाध्यापिका व शिक्षकों को हिदायत दी गई है कि यहां बाहरी व्यक्तियों के आने-जाने पर ध्यान रखा जाए। विद्यालय में शांति व्यवस्था के लिए बाहरी भाग में चारदीवारी का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि अराजक तत्वों के प्रवेश पर रोक लग सके। विद्यालय की जमीन से अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए विभाग प्रयासरत है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि एक जुलाई को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तनूजा पांडेय ने मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया था। इससे बिंदु देवी का परिवार चार घंटे तक बंधक बन गया था। इसे लेकर काफी हंगामा मचा था। पुलिस व मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताला तोड़वाया गया था। इसकी सूचना शिक्षा विभाग को मिली तो दो जुलाई को बीईईओ को जांच के लिए भेजा गया। जांच में विद्यालय के कमरे से शराब की बोतलें बरामद हुई थीं। मध्याह्न भोजन में भी गड़बड़ी पाई गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक जयंत कुमार मिश्र शुक्रवार को खुद विद्यालय में जांच करने पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.