संसदीय प्रणाली के सबक सीखेंगे विधायक
रांची : झारखंड विधानसभा के विधायकों के क्षमता संवर्द्धन के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गय
रांची : झारखंड विधानसभा के विधायकों के क्षमता संवर्द्धन के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान रांची में 4-5 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन करेंगी।
संसदीय प्रणाली सिद्धांत एवं व्यवहार तथा लोक वित्त प्रबंधन विषय पर आयोजित कार्यशाला में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, संसदीय कार्यमंत्री सरयू राय भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यशाला में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष इंदरसिंह नामधारी, संसदीय एवं संवैधानिक मामलों के विशेषज्ञ डॉ. सुभाष कश्यप, आद्री के सदस्य सचिव डॉ. शैवाल गुप्ता, आइएचडी के मानक निदेशक हरीश्वर दयाल, कोल्हान विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. आरपी सिंह, अर्थशास्त्री डॉ. रमेश शरण व्याख्यान देंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह प्रबोधन कार्यक्रम राज्य एवं जनहित में उपयोगी एवं सार्थक सिद्ध होगा।