जख्मी युवक की रिम्स में मौत
ठाकुरगांव : बरौदी गांव निवासी टिपू महतो के पुत्र राजेश महतो (25वर्ष) की मौत बुधवार को रिम्स में इलाज
ठाकुरगांव : बरौदी गांव निवासी टिपू महतो के पुत्र राजेश महतो (25वर्ष) की मौत बुधवार को रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। जानकारी के अनुसार विगत 27 जून को राजेश महतो कांके थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव के पास ऑटो पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे परिजनों व ग्रामीणों ने रिम्स में भर्ती कराया था। दुर्घटना में उसके सिर, पेट समेत अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई थीं। निधन की जानकारी होते ही घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक राजेश घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। विदित हो कि विगत 12 जून को ही राजेश महतो का विवाह अनगड़ा थाना क्षेत्र के बेनियाजारा निवासी रमेश महतो की पुत्री सुषमा के साथ हुआ था। मृतक की पत्नी सुषमा रो-रोकर बेहोश हो जा रही थी। घटना की सूचना पाकर पहुंचे भाजपा के वरीय नेता मनोज वाजपेयी, खखरा पंचायत के मुखिया सीटू मुंडा व पंसस रेखा देवी ने परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।