बर्ड हिट से बाल-बाल बचे जेट एयरवेज के यात्री
रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बुधवार को एक ही दिन में बर्ड हिट की दो घटनाएं घटीं। हालांकि घटना से
रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बुधवार को एक ही दिन में बर्ड हिट की दो घटनाएं घटीं। हालांकि घटना से विमान को कोई नुकसान नहीं हुआ और विमान के यात्री बाल-बाल बच गए।
एयरपोर्ट के निदेशक अनिल विक्रम ने बताया कि बरसात के मौसम में पक्षियों की संख्या ज्यादा हो जाती है। एसके अलावा रनवे के आसपास घास में उत्पन्न कीड़े-मकोड़ों से भी पक्षी आकर्षित होते हैं। उन्होंने बताया कि बर्ड हिट की पहली घटना सुबह में जेट एयरवेज के उड़ान भरते वक्त और दूसरी घटना दोपहर बाद जेट एयरवेज की लैंडिंग के वक्त हुई। हालांकि बर्ड हिट की इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित रहे। ज्ञात हो कि जेट एयरवेज (रांची -कोलकाता) का विमान सुबह 8:50 बजे रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरता है, जबकि रांची-दिल्ली जानेवाला जेट एयरवेज की लैंडिंग का समय दोपहर 12:45 बजे है।
------------
इन कारणों से बढ़ती है पक्षियों की संख्या
-- गंदे तालाब, बड़े-बड़े पेड़ जहां चिडि़यों का घोंसला हो
-- मांस-मछली दुकानों के संचालक बाहर गंदगी फेंकते हैं जिससे बड़े और मांसाहारी पक्षी आकर्षित होते हैं
-- एयरपोर्ट के अंदर व बाहर पूर्ण सफाई नहीं होना
-------
पूर्व की घटना :
-24 जुलाई, 2007 : रांची एयरपोर्ट से सौ यात्रियों को ले जा रहा विमान पक्षी से टकराया था। सभी यात्री सुरक्षित थे।
-27 जुलाई, 2010 : किंगफिशर का विमान रांची एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। टेकऑफ के दौरान पक्षी विमान से टकराया था। विमान को ग्राउंडेड किया गया था।
-30 सितंबर, 2013 : रांची से दिल्ली की उड़ान भरने के क्रम में इंडिगो विमान के पंखे से टकरा कर पंक्षी पंखे में घुस गया था। पायलट की बुद्धिमानी से सभी यात्री सुरक्षित थे। यात्रियों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व उनकी पत्नी गीता कोड़ा भी थीं।
-------------