Move to Jagran APP

मेल प्रकाश बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

रांची : मेल प्रकाश टोप्पो झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष निर्वाचित

By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 01:39 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 01:39 AM (IST)
मेल प्रकाश बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

रांची : मेल प्रकाश टोप्पो झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी गुजा हाजरा को 77 मतों से हराया। मेल प्रकाश को 113 मत प्राप्त हुए। गुजा हाजरा को 36 मतों से ही संतुष्ट होना पड़ा।

loksabha election banner

संघ का चुनाव 29 जून को वैलेट पेपर से हुआ था। 150 मत पड़े थे। मतगणना बुधवार को जिला स्कूल के सभाकक्ष में हुई। मतगणना में एक मत अवैध घोषित किया गया। परिणाम की घोषणा सहायक निर्वाची पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी संजीव कुमार लाल व अवर निबंधक संतोष कुमार ने की। विजयी घोषित अध्यक्ष को एसडीओ अमित कुमार द्वारा बाद में प्रमाणपत्र दिया जायेगा। मेल प्रकाश पूर्व में भी संघ के अध्यक्ष रहे हैं। झारखंड निर्माण के बाद से संघ की स्थापना हुई। उसके बाद से मेल प्रकाश ही अध्यक्ष बनते आ रहे थे।

हाईकोर्ट के निर्देश पर हुआ था चुनाव

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशासन की ओर से चुनाव कराया गया था। मतगणना भी प्रशासन की देखरेख में हुई। 16 जून को संघ में चार पदों के लिए चुनाव अनुमंडलीय पदाधिकारी के कार्यालय में संपन्न हुआ था। इसमें गोपाल प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष, योगेंद्र तिवारी महासचिव व आशीष मिश्रा अंकेक्षक निर्वाचित हुए थे।

वर्ष 2007 में बंटा था गुट

महासचिव योगेंद्र तिवारी ने बताया कि कि वर्ष 2007 में संघ दो गुटों में बंट गया था। दोनों गुटों ने अलग-अलग चुनाव कराया और जीतकर अलग कार्य करने लगे। पंजीयन एक गुट का ही था। पंजीकृत गुट निबंधन विभाग में शिकायत की। इसके बाद निबंधन विभाग ने पंजीकृत गुट को मान्यता देते हुए दूसरे को खारिज किया। खारिज गुट ने 2009 में हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट ने पंजीकृत गुट के पक्ष में फैसला सुनाते हुए निबंधन विभाग को चुनाव कराने की बात कही थी। इसी के बाद चुनाव कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.