विद्यालयों में समय परिवर्तन से बच्चों में उत्साह
रांची : राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के समय में बुधवार से परिवर्तन हो गया। जिले के
By Edited By: Published: Thu, 02 Jul 2015 01:39 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 01:39 AM (IST)
रांची : राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के समय में बुधवार से परिवर्तन हो गया। जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालय सुबह के आठ से दो बजे तक चले। समय में परिवर्तन से बच्चों में उत्साह देखा गया। बच्चों की उपस्थिति पूर्व की तरह रही।
सोमवार से शुक्रवार तक विद्यालय 8 से 2 बजे व शनिवार को 8 से 11:30 बजे तक चलेंगे। बच्चों को 15 मिनट का ब्रेक दिया जाएगा। इसके लिए 10:30 से 10:45 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। साथ ही 1:30 से 2 बजे के बीच मध्याह्न भोजन दिया जाएगा। जिला शिक्षा अधीक्षक जयंत कुमार मिश्र ने बताया कि समय परिवर्तन से विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ेगी। शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें