कांके डैम को संवारने की पहल
रांची : सरकार ने एक बार फिर कांके डैम को संवारने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। सरकार के आदेश पर निग
रांची : सरकार ने एक बार फिर कांके डैम को संवारने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। सरकार के आदेश पर निगम की टीम शनिवार को डैम का मुआयना करने अपर नगर आयुक्त ओमप्रकाश साह व अधीक्षण अभियंता विजय भगत ने डैम का निरीक्षण किया।
पता चला कि कांके रोड की नाली का पानी डैम में जा रहा है। स्थानीय लोगों ने डैम के किनारे की जमीन पर अतिक्रमण कर घर बना लिया है। बरसात में कांके रोड के मोहल्लों का गंदा पानी नाले से डैम में गिरता है। इसके अलावा घरों के शौचालय का पाइप डैम में निकाल दिया गया है।
अपर नगर आयुक्त ने कहा कि कांके रोड व नाली पहले बहुत नीचे थी। रोड भराते-भराते ऊंची हो गई है। रोड व नाली की ऊंचाई बढ़ने से बरसात के दिनों में गंदा पानी नाले के बजाय डैम में जा रहा है। इससे पानी प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा कचरा से डैम की गहराई कम हो रही है।
इस समस्या से निजात व पानी और जल संरक्षण को बढ़ाने के उद्देश्य से डैम को संवारने का निर्णय लिया गया है। राजधानी में जल संकट की समस्या जितनी तेजी से बढ़ रही है, उसे देखते हुए रांची के सभी जलस्रोतों को संवारना अनिवार्य है। टीम ने रातू रोड में डैम से सटे मोहल्लों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि सीसीएल की सहयोग राशि से कांके डैम में आंशिक रूप से गहराई की गई थी।