तारा-कोहली से जुड़े दस्तावेज दिल्ली ले गई सीबीआइ
रांची : राष्ट्रीय स्तर की रायफल शूटर तारा शाहदेव और उसके पति रंजीत सिंह कोहली से जुड़े मामले में प्रा
By Edited By: Published: Wed, 27 May 2015 01:44 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 01:44 AM (IST)
रांची : राष्ट्रीय स्तर की रायफल शूटर तारा शाहदेव और उसके पति रंजीत सिंह कोहली से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की दिशा में दिल्ली सीबीआइ क्राइम ब्रांच-1 ने कवायद प्रारंभ कर दी है। दिल्ली से आए डीएसपी स्तर के एक अधिकारी ने कोर्ट द्वारा जांच के बिंदुओं पर दिए गए आदेश की प्रति प्राप्त की। साथ ही मामले से रांची पुलिस के अधिकारियों से भी दस्तावेज प्राप्त किए हैं। दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद सीबीआइ मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि तारा शाहदेव ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद उसके पति रंजीत सिंह कोहली उसे धर्मातरण के लिए प्रताड़ित करता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें