Move to Jagran APP

निजी स्कूलों के खिलाफ अभाविप का चक्का जाम असरदार

रांची : री-एडमिशन शुल्क और निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के

By Edited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 01:24 AM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 01:24 AM (IST)
निजी स्कूलों के खिलाफ अभाविप का चक्का जाम असरदार

रांची : री-एडमिशन शुल्क और निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के बंद का असर राज्य के कई जिलों में दिखा। अभाविप कार्यकर्ता शनिवार की सुबह से ही सड़क पर उतर गए थे। उन्होंने वाहनों का परिचालन रोका और निजी स्कूलों के खिलाफ नारे लगाए। रांची, धनबाद, बोकारो आदि जिलों में सुबह करीब तीन-चार घंटे तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई स्कूल बसों को जबरन लौटाया गया। रामगढ़, हजारीबाग, गढ़वा जिले में एनएच जाम करने की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। चक्का जाम और प्रदर्शन के दौरान जिलों से सैकड़ों अभाविप कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए जिन्हें शाम को रिहा कर दिया गया। 27 को इसी मसले पर अभिभावक संघ ने रांची बंद बुलाया है।

loksabha election banner

कहां क्या हुआ

गढ़वा : लंबी दूरी के वाहन नहीं चले, दुकानें खुली रहीं। परिषद के कार्यकर्ताओं ने एनएच 75 आधा घंटा जाम किया।

पलामू : रेड़मा चौक जाम किया। सुबह सात से दस जाम किया। इस दौरान वाहन नहीं चले। निजी विद्यालय बंद थे। दुकान खुले रहे।

लातेहार : रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर पूरे दिन बसों का परिचालन ठप रहा।

हजारीबाग : सुबह 11 से 12 बजे एनएच 33 जाम रहा। वाहनों की लगी कतार।

रामगढ़ : एनएच 33 सुभाष चौक पर ढाई घंटा चक्का जाम किया।

चतरा : आठ से 11 बजे तक केसरी चौक को किया जाम।

कोडरमा : बंदी का कोई खास असर नहीं।

लोहरदगा : एक घंटे तक चक्का जाम रहा, इसके बाद वाहन चले।

गुमला : गुमला में बंदी का कोई असर नहीं।

सिमडेगा : कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की लेकिन बंदी का नहीं के बराबर रहा असर।

धनबाद : बंद के तहत रणधीर वर्मा चौक पर पुतला फूंका गया और चक्का जाम किया गया। लगभग एक घटे तक यहा यातायात व्यवस्था बाधित रही।

देवघर : सत्संग चौक पर कार्यकर्ताओं ने देवघर-जसीडीह तथा देवघर-देवीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

जामताड़ा : 11 बजे से जामताड़ा-दुमका मुख्य मार्ग को दो घटे तक जाम कर दिया गया।

पाकुड़ : जिले के तीन प्रखंड पाकुड़, महेशपुर व हिरणपुर में चक्का जाम कार्यक्रम किया गया। यहां तीन घटे तक आवागमन बाधित रहा।

गिरिडीह : सुबह साढ़े आठ से दो घंटे तक अभापिव कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह कालेज मोड़ एवं एसपी कोठी के पास चक्का जाम किया।

बोकारो : चास और बोकारो में बंद का मिला जुला असर दिखा। कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.